Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
चंडीगढ़ Trending

श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन

चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमती नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार द्वारा अपने नाती के जन्म के शुभ अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को श्री दिगंबर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित भाग लिया और णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा।

इस अवसर पर पंडित आलोक जी ने जैन धर्म के सिद्धांतों एवं जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म हमें अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा और आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। भगवान महावीर के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज में प्रेम, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने णमोकार मंत्र की आध्यात्मिक महत्ता तथा भक्तामर स्तोत्र की आराधना के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में नूपुर जैन एवं राजीव जैन परिवार के साथ सुमन जैन, सुनील कुमार जैन, तनमय जैन, प्रिया जैन, योगिता जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन एवं उनके परिवारों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर समाज रत्न नवरत्न जैन, धर्म रत्न सुभाष चंद जैन, आर.के. जैन, श्याम लाल जैन, धर्म बहादुर जैन एवं दीप चंद जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार सहित उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।

समिति के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद जैन, डीएमसी, ने इस अवसर पर समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति नवंबर माह में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

0 Comments