Saturday, 14 November 2026
Breaking News
वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीसीसीबीए-50 के वाडा क्लब ने किया कॉलेज छात्रावासों में नशा जागरूकता सत्र का आयोजन गधे किताबें नहीं पढ़ते..... 4 नवंबर को सजेगा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार पंचकूला में 15 नवंबर को होगा श्री कृष्ण कृपा धाम का भव्य शिलान्यास समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रखेंगे आधारशिला हरियाणा के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को दी ऐतिहासिक सौगात चड्ढा क्रिएटिव आर्ट्स 13 नवंबर को जीरकपुर में कराएगा मेगा सिंगिंग इवेंट हमारे लिए तो 57 ही 97 है
चंडीगढ़ Trending

वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस

चण्डीगढ़ : वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट, चंडीगढ़ ने आज चंडीगढ़ के आसपास मलिन बस्ती में रहने वाले मजदूरों के बच्चों और घरेलू काम करने वाली महिलाओं के साथ बाल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। ट्रस्ट के सचिव एम एन शुक्ला ने बताया कि सर्वप्रथम जगतपुरा तथा फैदां गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सेक्टर 48 सी में ट्रस्ट के अधीन निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों तथा निशुल्क सिलाई का कार्य सीखने वाली महिलाओं के लिए विभिन्न भूले बिसरे खेलों का आयोजन किया गया।

सचिव शुक्ला के मुताबिक मुख्य आकर्षण के केंद्र मेंढक दौड़, तीन टांगों वाली दौड़, बोरा दौड़, सुई धागा दौड़ तथा संगीतमय कुर्सी दौड़ रहे। बच्चों तथा अन्य दर्शकों ने तालियां बजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमृतपाल झंडू, एमसीसी जिला 321 एफ तथा मैनेजिंग ट्रस्टी ललित बहल ने बच्चों की विभिन्न गतिविधियों पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने बचपन के दिन याद आ गए जिसके लिए सभी ने वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट का धन्यवाद किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

0 Comments