Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
पंजाब Trending

डंकी के जरिए अमेरिका गए डेराबस्सी के युवक की बीच रास्ते में कंबोडिया में बिमारी से हुई मौत

Read in:Hindi

करीब आठ महीने पहले अमेरिका के लिए निकला था, कंबोडिया में बिमारी से हुई मौत

(MOREPIC1)(SUBHEAD)पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

निकटवर्ती गांव शेखपुरा कलां का एक युवक करीब 8 महीने पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका के सपने लिए निकला था, लेकिन अमेरिका पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही दूसरे देश में ही बिमारीवश उसका देहांत हो गया। मृतक की पहचान शेखपुरा कलां वासी रणदीप के तौर पर हुई है। परिवार मृतक की डेड बॉडी आने का इंतजार कर रहा है। परिवार ने डेरा बस्सी थाने में एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी अनुसार 10वीं पास 24 वर्षीय मृतक रणदीप पुत्र बलविंदर जो घर में सबसे छोटा था और कुंआरा था, अंबाला के एक रिश्तेदार ट्रेवल एजेंट से करीब 43 लाख रुपए में डील तय कर अमेरिका जाने के लिए निकला था। परिवार की माली हालत बड़ी खराब है जो दिहाड़ी मजदूर है और जैसे तैसे कर्ज समेत 25 लाख का परिवार ने किसी तरह इंतजाम किया और 1 जून 2024 को अमेरिका के लिए रवाना हुआ। इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अवैध रूप से अमेरिका आए लोगों को डिपोर्ट करने का फरमान जारी कर दिया।

जिस कारण एजेंट उसे करीब 6 महीने तक एक देश से दूसरे देश अवैध रूप से घुमाए जा रहा था और अमेरिका पहुंचाने का झांसा देता रहा। इस दौरान कंबोडिया देश में उसके पांव में फोड़ा हुआ जिसकी उसने वहीं सर्जरी भी करवाई, लेकिन कोई आराम नहीं आया और उसके घाव में पस पड़ने लगी। कुछ दिन पहले उसके बड़े भाई रवि से फोन पर बात करते उसने उसे वापस भारत आने की इच्छा भी जताई।

एक दिन पहले उसके भाई को उक्त देश से एक युवक का फोन आया जो रणदीप की सहायता कर रहा था और बताया कि रणदीप की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उसके भाई ने उसके ईलाज के लिए कुछ पैसे भी भेजे लेकिन देर रात ज्यादा तबीयत खराब हुई और वहीं उसने दम तोड़ दिया।

बीती रात परिवार को रणदीप की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। अब परिवार सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाकर मृतक के देह को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने उक्त एजेंट के खिलाफ डेरा बस्सी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।