Thursday, 28 May 2026
Breaking News
अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान जेल में जन्मे भारतीय बालक का मनाया 58वां जन्म दिन जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ
चंडीगढ़ Trending

सेवा भारती ने हरित कुम्भ अभियान के तहत हजारों थैले, थालियां और गिलास विधिवत पूजन करके प्रयागराज भेजे

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

हरित कुम्भ अभियान के तहत चण्डीगढ़ सेवा भारती की तरफ से थैले, थाली और गिलास की सेवा हरित कुम्भ के तहत एक थैला एक थाली अभियान में हरियावल पंजाब के सहयोग में सेवा भारती चंडीगढ़ की तरफ से 4000 थैले, 4000 थालियां और 4000 गिलास की विधिवत पूजन कार्यक्रम के बाद सेवा धाम, सेक्टर 29 की तरफ से तीर्थ प्रयागराज में भेजे गए।

प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ को प्रदूषण मुक्त, कचरा मुक्त और पर्यावरण मुक्त बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के लिए मार्ग हरियावल पंजाब दर्शन में एक थैला एक थाली अभियान चलाया गया है ताकि महाकुम्भ परिसर प्लास्टिक के कचरे से मुक्त रहे ।

(SUBHEAD)सेवा भारती चंडीगढ़ के प्रधान राजेन्द्र जैन ने बताया कि अभी तक हरियावल पंजाब की ओर से 27000 थाली, 16500 गिलास और 20000 थैले भेजे जा चुके है और 40000 थैले भेजने की योजना है।

इस पहल से पर्यावरण के संरक्षण ओर सम्बर्धन के प्रति श्रद्धालुओं में जागरूकता और समर्पण की भावना आएगी। पर्यावरण मित्र भी अपनी सेवाएं महा कुम्भ में जाकर दे रहे हैं और लोगों को जागरूक कर हैं।