Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

किसानों ने रुकवाई संगरूर के पत्रकार के घर की कुर्की

Read in:Hindi

मूल रक्म समेत दोगुना पैसा लेने के बावजूद बैंक कर रहा था, कुर्की करने के लिए परेशान

(MOREPIC1)अखिलेश बंसल, संगरूर।

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने संगरूर के एक वरिष्ठ पत्रकार के संगरूर स्थित घर की कुर्की होने से रोक दी है, साथ ही किसानों ने बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि हालांकि बैंक ने मूल रकम के साथ ब्याज भी ज्यादा बटोर लिया है, उसके बावजूद अगर आगे पत्रकार को या किसी अन्य उपभोक्ता को भी तंग परेशान किया तो नतीजे गंभीर होंगे।

यह बताया मामला:-
संगरूर के पत्रकार नरेश कुमार ने कुछ समय पहले पंजाब नेशनल बैंक से 70 लाख का कर्ज लिया था। किश्तों के जरिए कर्ज की मूल राशि लौटाने सहित कुल डेढ़ करोड़ रुपया अदा भी किया जा चुका है। उसके बावजूद बैंक अधिकारी पत्रकार की तरफ भारीभरकम ब्याज बकाया रख, उसके मकान की कुर्की करने पर जोर दे रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक संगरूर के अध्यक्ष रणजीत सिंह लोंगोवाल और महासचिव जगतार ने कहा कि उन धन्नाड उद्योगपति लोगों के खिलाफ बैंक कोई करवाई नही कर रहे जिन्होंने बैंकों से करोडों रूपये का कर्ज ले रखा है, कई बड़े लोगों ने तो अरबों खरबों रुपये ले रखे हैं, वे ब्याज तो क्या मूल रकम भी वापिस नही कर रहे, फिर भी बैंक और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। कुर्की का दी देकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिसे भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह दी चेतावनी
किसान नेताओं ने कहा कि हम किसी भी हालत में बेबस लोगों, किसान मजदूर के घर की कुर्की नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि अगर जहांगीर गांव की बहन किरणजीत कौर की जमीन का मामला भी अगर 5 मई तक हल नहीं हुआ तो कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के घर के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर भाकियू के ब्लॉक नेता करमजीत सिंह मंडेर गुरदीप सिंह कमोमाजरा हाकम सिंह खेड़ी बूटा सिंह लोगोवाल जरनैल सिंह संगरूर चमकौर सिंह लाडी और गांव इकाइयों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे