Friday, 05 June 2026
Breaking News
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित
पंजाब Trending

ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रेशन हेतु एन.ओ.सी. की शर्त ख़त्म करने का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुये मुख्यमंत्री भगवंतमान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की ज़मीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऐतराज़ नहीं सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) की शर्त ख़त्म करने का फ़ैसला किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला बड़े जनहित में लिया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जाँच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी सांझा किये जाएंगे। मान ने कहा कि यह फ़ैसला आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया और इन लोगों को इसका बड़ा फ़ायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय एन. ओ. सी. की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है जिससे आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ज़मीन की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त ख़त्म होने के फ़ैसले के लागू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिल जायेगी।