Saturday, 24 October 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई

चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने सागर सहोड़ का न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में विद्यावारिधि (पीएचडी) हेतु चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सागर सहोड़ हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सहोड़ के सुपुत्र हैं।

सागर सहोड़ का चयन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से अवसाद की पहचान करने के विषय पर शोध करने के लिए हुआ है। उनका यह शोध मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

महासभा ने कहा कि सागर सहोड़ की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में शोध करने का अवसर प्राप्त करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता का परिचायक है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्हें शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने सागर सहोड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने शोध के माध्यम से समाज और मानवता के कल्याण में योगदान देंगे तथा हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

0 Comments