Wednesday, 17 June 2026
Breaking News
पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच
राष्ट्रीय Trending

नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी समझ पकड़ लाई पुलिस, जांच में निकली महिला

Read in:Hindi

सिरोही, फेस2न्यूज:
एक नाबालिग ने परिजनों के माध्यम से जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और पुलिस जिस आरोपी को पकड़कर लाई वह मेडिकल जांच में महिला निकली। मामला राजस्थान के सिरोही का बताया जा रहा है।
पुलिस के पास एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई। बच्ची दो दिन गायब रही थी। अपने परिजनों के माध्यम से बच्ची ने यह एफआईआर दर्ज करवाई। मासूम बच्ची का मामला होने के चलते पुलिस तु़रंत हरकत में आई परिजनों व बच्ची के बयान के बाद मेड़ा निवासी को इस मामले में पकड़ा गया।
जब पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी महिला है और उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने दुष्कर्म नहीं किया। वह ऐसा कर ही नहीं सकती
जांच में यह पता चला कि बच्ची ने परिजनों के कहने पर झूठा आरोप लगाया था। आरोपी अकेली है वह अपना घर चलाने के लिए पुरुष के भेष में रहती और काम कर अपनी बच्ची को पालती है। अब पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों के खिलाफ जांच की जा रही है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।