Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब Trending

विदेशों में रहते सिख अपने बच्चों को गतका सीखने के लिए प्रोत्साहित करें

Read in:Hindi

मोहाली, फेस2न्यूज:
दशमेश गुरमति विद्यालय टारनेट, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के गतका खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय गतका कोच व नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोचिंग निदेशालय के निदेशक डा. शुभकरण सिंह की देखरेख में गुरुद्वारा दशमेश दरबार, टार्नेट, मेलबर्न में सिख शास्त्र विद्या और गतका खेल का भव्य प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गतका काउंसिल ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के सदस्य भी उपस्थित थे।
नेशनल गतका एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशालय के चेयरमैन और पंजाब के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व राज्य पुरस्कार विजेता फूल राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गतका खेल सिखों की विरासत है और हर देश में रहने वाले सिखों को अपने बच्चों को गतका सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट गतके को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित कर लोकप्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और महासचिव डॉ. दीप सिंह के नेतृत्व में गतका को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त खेल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मोहाली नगर निगम के पूर्व पार्षद फूल राज सिंह ने कहा कि आस्ट्रेलिया में गतका खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्यों में गतका एसोसिएशन बनाई जाएंगी।