Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

सीबीआई ने कथित अनियमितताओं संबंधित मामले की जांच में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली

Read in:Hindi

दिल्ली/जम्मू—कश्मीर, फेस2न्यूज:
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर में किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिविल कार्यों जिसे चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) द्वारा कार्यान्वित किया गया, के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित एक मामले की जारी जांच में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। ये तलाशी जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बागपत, नोएडा, पटना, जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर हो रही है।
सीबीआई ने सीवीपीपीपीएल के कर्मियों; एक निजी कंपनी एवं अन्य अज्ञातों के विरुद्ध दिनाँक 20.04.2022 को तत्काल मामला दर्ज किया था। यह आरोप है कि किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट से संबंधित सिविल कार्यों के आवंटन में, ई-टेंडरिंग के संबंध में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया था। यह भी आरोप है कि यद्यपि सीवीपीपीपीएल की 47वीं बोर्ड बैठक में जारी निविदा प्रक्रिया को रद्द करने के पश्चात, रिवर्स नीलामी (Reverse Auction) के साथ ई-टेंडरिंग के माध्यम से पुन: निविदा हेतु एक निर्णय लिया गया था। लेकिन इसे लागू नहीं किया गया एवं 48वीं बोर्ड बैठक में 47वीं बोर्ड बैठक के निर्णय को उलट दिया गया।
तलाशी के दौरान भारी नकदी जमा, सावधि जमा में निवेश, विभिन्न शहरों में संपत्तियों में निवेश, डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्य आदि के साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इस मामलें में जाँच जारी है।