Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

32 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
सिंघपुरा चौक के नजदीक चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर बीती रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी हरिपुर हिंदुयां डेराबस्सी के रूप में हुई है। मृतक जीरकपुर से बस्सी स्थित अपने घर जा रहा था। जिस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता जगमाल सिंह ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा जीरकपुर से काम खत्म कर घर वापिस जा रहा था। जैसे ही वह सिंघपुरा चौक से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसे राहगीरों ने डेराबस्सी के सिवल अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अज्ञात कार चालक कि तलाश शुरू कर दी गई है।