Monday, 13 July 2026
Breaking News
गढ़वाल महिला विकास संगठन चंडीगढ़ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित सिंगिंग सोल’स द्वारा संगीतमय कार्यक्रम मेमरीज़ ऑफ रफ़ी साहेब आयोजित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान
चंडीगढ़ Trending

भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) चंडीगढ़: भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास और के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में मनाया गया।

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पंचकूला, मोहाली, कुराली, रोपड़ एवं चंडीगढ़ के अतिरिक्त जीरकपुर , मोरिन्डा गोविन्दगढ सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से लगभग 300 से अधिक योगाचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी प्रांतीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सुचारू रूप से करवाया गया। श्री राजन कपूर, जिला प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा बढ़िया मंच संचालन किया गया।

(SUBHEAD)चंडीगढ़ पश्चिमी योग जिला के सभी अधिकारियों और साधकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें श्री राजन कपूर जी, श्री निर्मल सिंह, श्री अशोक सेठी जी श्री सतीश साहनी जी, श्री प्रदीप दीवान, श्री आर के अनेजा,श्री अशोक अग्रवाल, श्री कमल डोगरा,श्रीमती सुदेश कुमारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

श्री निर्मल सिंह जिला मंत्री (पछचमी) ने बताया के भारतीय योग संस्थान भारत भर में 4500 से अधिक योग केंद्रों द्वारा लाखों योग प्रेमियों को सेहत सुविधाएं प्रदान कर रहा है ।

श्री गोपाल दास, प्रधान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा ध्यान की क्रिया करवाई गई तथा अपने सम्बोधन में संस्थान से सम्बंधित दिशा निर्देश और संस्थान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री, भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, योगाचार्यों का धन्यवाद किया, वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाकर कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा पश्चिमी जिला चंडीगढ़ की टीम द्वारा प्रसाद वितरित किया।