Thursday, 09 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास प्रचार सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हिमाचल Trending

प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रख रहा: बचितर सिंह

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  ज्वालामुखी (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है। और प्रशासन का पूरा प्रयास है कि हर श्रद्धालु को आसानी से सुलभ दर्शन हों। मंदिर अधिकारी बचि़त्र सिंह ने कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये कई कदम उठाये हैं।

उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, तथा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के कारण यहां श्रद्धालु बड़ी तादाद में आते हैं।

मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिये परिसर में क्लोज सर्किट कैमरे लगाये गये हैं और नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधी पर नजर रखी जाती है। इसके अलावा सेना के रिटायर्ड जवान और होमगार्ड भी तैनात किये गये हैं। मंदिर अधिकारी ने बताया कि दर्शन के लिये भी बेहतर व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।