Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

इंडिया में लागू हुआ कैंसर के मरीज़ों के लिए इंश्योरेंस का लाभ : डॉ जमाल ए खान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   चंडीगढ़ : डॉ जमाल ए खान (MBBS, MD) विश्व प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ और कैंसर इम्यूनोथेरेपि के स्पेशलिस्ट हैं और यह इम्यूनोथेरेपी के द्वारा कैंसर के मरीज़ों को ठीक कर रहे हैं।

शनिवार एक प्रेस वार्ता में कहा कि अब इंडिया में कैंसर के मरीज़ इंश्योरेंस का फायदा उठा पाएंगे। डॉ जमाल ए खान ने कहा मुझे बहुत खुशी हो रही है कि Denvax clinic के अंदर इंश्योरेंस की सभी पॉलिसी लागू हैं। अब कैंसर के मरीज़ इसका लाभ उठा पाएंगे उन्हें इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।

एक पुत्र अपनी मरीज़ माता जी जो कैंसर कि बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें कई जगह दिखाया। उन्हें हर जगह से निराशा हाथ लगी पर जब उन्होंने डॉ जमाल ए खान MBBS MD इम्यूनोथेरेपि स्पेशलिस्ट को दिखाया और उनसे इलाज करवाया और वो ठीक हो गईं। उनके पुत्र करन है मध्य प्रदेश के मंदसौर से हैं उन्होंने कहा मेरी मम्मी को 2021 में गले में दिक्कत हुई जिसके कारण श्वास नली के अंदर खाना अटकने लगा था।

मंदसौर में डॉ को दिखाया तो उन्होंने कहा गले में इन्फेक्शन है बस और 9 महीने दवा चली वहां से कुछ भी आराम नहीं मिला। उसके बाद उदयपुर दिखाया, 3 महीने वहां दवा चली डॉक्टर ने बोला नली सिकुड़ गई है। वहाँ भी कुछ आराम नहीं हुआ। फिर इंदौर गए वहां दिखाया, फिर होम्योपैथिक ट्रीटमेन्ट करवाया। वहाँ भी आराम ना मिलने के कारण वहां से वडोदरा गए वहां भी कोई आराम नहीं हुआ और हालत खराब हो गई।(SUBHEAD)

दुबारा इंदौर गए दूसरे अस्पताल में दिखाया, जाँच करवाई फिर पता चला कि कैंसर है। डॉ ने कहा कीमो लगेंगे, 3 कीमो लगवाए फिर उन्होंने रेडियेशन करवाया फिर उसके बाद भी 6 कीमो और लगे फिर भी आराम नहीं हुआ और हालत बहुत खराब हो गई, खाना – पीना यहा तक कि थूक भी गले से नीचे नहीं उतर रहा था। बिल्कुल जाम हो चुका था। रेडियेशन होने के 1-2 महीने बाद हम घर आ गए थे, हालत खराब हो चुकी थी। फिर मैंने यू ट्यूब पर सर्च किया कैंसर कि बीमारी के बारे मे तब मुझे डॉ जमाल ए खान का वीडियो दिखा। मैंने उनका इम्यूनोथेरेपि का वीडियो देखा। इससे पहले मैं इम्यूनोथेरेपि के बारे मे नहीं जानता था कि इम्यूनोथेरेपि क्या है?

उनका एक वीडियो देखने के बाद मैंने सारे वीडियो देखे और परिवार मे भी दिखाया। सबको तथा मुझे पूरा विश्वास हो चुका था कि यहाँ के इलाज से मेरी मम्मी पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। सबने कहा कि ये ट्रीटमेन्ट करवा लेते हैं। फिर मैंने यू ट्यूब से नंबर निकाल कर डॉ साहब से बात करी और सारी रिपोर्ट भेजी।

ऑनलाइन ही पहले डॉ जमाल साहब से वीडियो कॉल पर बात हुई उन्होंने सब समझाया ब्लड कलेक्शन के बारे में बताया और समझाया। फिर ब्लड कलेक्शन हुआ और पहली डोज जैसे ही लगी हमें मम्मी में थोड़ा सुधार दिखने लगा और धीरे-धीरे मम्मी बिल्कुल ठीक हो गईं। हम सभी बहुत खुश हैं एक नयी उम्मीद दिखा दी डॉ जमाल ए खान साहब ने मेरी मम्मी को ठीक करके।

0 Comments