Sunday, 04 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
हिमाचल Trending

हिमाचल: राज्यपाल ने दो नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के दो नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया।
बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से चुने गए राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित यादविन्द्र गोमा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, कैबिनेट मंत्रीगण, मुख्य संसदीय सचिव, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित नए बने मंत्रियों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

0 Comments