Monday, 16 November 2026
Breaking News
मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब Trending

ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्रेशन हेतु एन.ओ.सी. की शर्त ख़त्म करने का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुये मुख्यमंत्री भगवंतमान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की ज़मीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऐतराज़ नहीं सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) की शर्त ख़त्म करने का फ़ैसला किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला बड़े जनहित में लिया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले के लिये कानूनी प्रक्रिया को पहले ही जाँच लिया गया है और इसके बारे अन्य विवरण जल्दी सांझा किये जाएंगे। मान ने कहा कि यह फ़ैसला आम लोगों के साथ मशवरे के बाद लिया गया और इन लोगों को इसका बड़ा फ़ायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय एन. ओ. सी. की उपब्लधता न होने की सूरत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण ज़मीन- जायदाद की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होती है जिससे आम व्यक्ति को मुश्किलें आती हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से ज़मीन की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त ख़त्म होने के फ़ैसले के लागू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिल जायेगी।

0 Comments