Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
पंजाब Trending

सीमावर्ती गांवों के एकल विद्यालयों की छात्राओं और आचार्यों ने बीएसएफ अधिकारियों जवानों को राखी बांधी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/फाजिल्का

सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन के मुख्यालय रामपुरा में भारत-पाक सरहद के साथ लगते गांव में चल रहे एकल विद्यालयों के बच्चों और महिला शिक्षकों की टीम ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन कर अधिकारियों व कर्मीकों की कलाइयों पर राखियां बांध मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।

एकल विद्यालय अभियान के विभाग के पदाधिकारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि बीएसएफ कर्मीकों की ड्यूटियां बॉर्डर पर लगी होने के कारण वह अपनी बहनों के पास नहीं जा सकते और अधिकतर बहनें अन्य प्रांतों से दूरी कारण बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाती।

सीमावर्ती इलाके में चल रहे एकल विद्यालय की आचार्य बहनें बनकर बीएसएफ कर्मीकों के राखी बांधती हैं। इनके अलावा अन्य सामाजिक संस्थाएं ऐसे कार्यक्रम आयोजन कर बहनों का फर्ज निभाती है।

इस अवसर पर एकल विद्यालयों के प्रबंधक कमेटी के अन्य पदाधिकारी सुशील गिलहोत्रा, दया कृष्ण बब्बर, आशा नागपाल, कुलदीप सिंह, युद्धबीर सिंह, चण सिंह, निर्मल रानी और अन्यों ने बीएसएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अवनीश लीलरन, डिप्टी कमांडेंटों पवन कुमार, निशिकांत, बीएसएफ जवानों पर पुष्पवर्षा कर मुबारकबाद दी।