Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

कई सारे राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के किरदारों के एक साथ आने से अद्भुत दृश्य प्रभाव उपस्थित हुआ

Read in:Hindi

जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी ने रामलीला के कलाकारों को किया सम्मानित

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ –

जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी, चण्डीगढ़ ने आज एक सम्मान समारोह में श्री राम जी, श्री लक्ष्मण जी, माता सीता और श्री हनुमान जी का किरदार करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह में ट्राईसिटी के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अलग-अलग शहरों में कम से कम 40 साल लगातार रामलीला करने वाले कलाकारों या रामलीला कमेटियों के साथ लगातार जुड़े हुए राम भक्तों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके साथ-साथ अनेक कीर्तन मंडलियों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए राम भक्तों को भी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता तथा श्री हनुमान के किरदार निभाने वाले सभी कलाकार अपनी पूरी ड्रेस में मंच पर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यपाल जैन और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एडीजीपी पंजाब अजय पांडे, चंडीगढ़ की बेटी डॉक्टर संदीप संधू और स्पेशल गेस्ट पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार बीएन शर्मा उपस्थित हुए।

(SUBHEAD)कार्यक्रम के आयोजक इवेंट डायरेक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम टैगोर थियेटर में लगातार 19 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अलग अलग अलग शहरों में होने वाली रामलीला के कलाकारों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किया गया और कुछ रामलीला के साथ जुड़े हुए राम भक्तों को स्पेशल अवार्ड दिया गया जिन्होंने अपनी रामलीला कमेटी के लिए अलग तरह से कार्य किए और इस कार्यक्रम में दी नेशनल एडी क्लब मनीमाजरा की रामलीला के कलाकार एक अपना सीन पाताल लोक दिखाया, जिनको रामलीला के कंपटीशन में फर्स्ट अवॉर्ड से नवाजा गया था, वही सीन टैगोर थिएटर में कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस पूरे शो में मंच संचालन प्रदीप ढल ने किया।