Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

मुख्यमंत्री ने लवी मेले में ‘दोहड़ू’ और अखरोट खरीदे

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय जिला शिमला के रामपुर में लवी मेले में 8,900 रुपये की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री हस्तशिल्प उत्पादों व सूखे मेवों के एक स्टाल पर रुके। उन्होंने महिला विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की और एक किलोग्राम अखरोट और एक दोहड़ू (ऊनी कंबल) खरीदा। मुख्यमंत्री ने कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया।

(SUBHEAD)ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जो न केवल व्यापारिक वस्तुएं हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि लवी जैसे मेले न केवल उत्सव हैं, बल्कि भाईचारे और सद्भावना के भी प्रतीक हैं, जिनका सदियों पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बीते दो वर्षों में इस संबंध में अनेक पहल की गई हैं तथा भविष्य में इन प्रयासों को और गति देने की योजना है।