Friday, 31 July 2026
Breaking News
एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय
पंजाब Trending

बरनाला पुलिस ने किए 125 मोबाइल फोन ट्रेस

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल/ बरनाला 

साइबर क्राइम पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले दिनों में लोगों के गुम हुए 125 मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम और तकनीकी तरीकों का उपयोग कर ढूंढने में सफलता हासिल की है। जिन्हें पुलिस द्वारा मालिकों के सपुर्द करना शुरु कर दिया है।

प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा करते जिला पुलिस मुखी मोहम्मद सरफराज आलम, आईपीएस ने बताया कि जब किसी व्यक्ति का मोबाइल खो जाता है तो उसे आर्थिक हानि भी होगी और साथ ही उसका मोबाईल फोन में सेव किया हुआ कीमती डाटा भी चला जाता है।

(SUBHEAD)जनता के खोए हुए मोबाइल फ़ोन के ट्रेस करने के लिए माननीय डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देश पर साइबर क्राइम शाखा द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत पड़ित लोग सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, साइबर सेल या पुलिस संयुक्त केंद्र पहुंच आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने हर्ष व्यक्त करते कहा कि बरनाला पुलिस टीम के साथ तकनीकी तरीकों का उपयोग करके जो 125 मोबाइल फोन ट्रेस करने में सफलता मिली है। वह सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को बुला कर लौटाए जा रहे हैं। इसके अलावा बचे हुए मोबाइल फोन भी जल्दी ट्रेस कर मालिकों को सौंप दिये जाएंगे 

जनता से की अपीलः

जिला पुलिस मुखी मोहम्मद सरफराज आलम, आईपीएस ने लोगों से भी अपील की है कि अपने मोबाइल ख़रीदते वक्त आईएमईआई को चेक करें और उनका उपयोग करते समय ध्यान रखें। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।