Tuesday, 04 August 2026
Breaking News
ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति
मनोरंजन Trending

अरमान सिने कॉर्पोरेशन देगा उभरती संगीत प्रतिभाओं को अवसर

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, आर के शर्मा

नई और उभरती संगीत प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करने के मकसद से अरमान सिने कॉर्पोरेशन नाम से एक नया म्यूजिक हाउस लांच करने की घोषणा की गई। कंपनी नये कलाकारों को म्यूजिक, वीडियो और प्रमोशन के जरिए आगे लाएगी। इस आशय की घोषणा  यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में की गई।

म्यूजिक कंपनी शुरू करने का विचार जगदीश कुमार का था, जिन्होंने 2019 में ही इसका ताना बाना बुनना शुरू कर दिया था। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है और वह हमेशा से ही संगीत के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण करना चाहते थे। परंतु परिवार में कोई भी संगीत लाइन से न होने के कारण इस विचार को अधिक बल नहीं मिला। उनके इस सपने को साकार करने में दविंदर सिंह का बड़ा योगदान है, जो एक कैमरामैन हैं औ पिछले लंबे समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से वास्ता रखते हैं।

जगदीश कुमार, एमडी, अरमान सिने कॉर्पोरेशन, ने कहा कि दविंदर सिंह के जरिए उनकी मुलाकात आरपी सिंह से हुई, जो गरिमा प्रोडक्शन नामक एक म्यूजिक कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं और साल 1990 से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके बेटे का नाम अरमान है, इसलिए अरमान सिने कॉर्पोरेशन नाम उन्हें एकदम से जंच गया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपना पूरा सहयोग करने का मन बना लिया। दविंदर ने 1992 में एक धारावाहिक – अपने आका आप – में आरपी सिंह के साथ काम किया था।

आरपी सिंह ने कहा कि कोविड काल में मनोरंजन जगत का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ, न नए कार्यक्रम हुए, न शूटिंग और न ही कोई नए अवसर सामने आए। इससे नई प्रतिभाओं के सामने एक संकट उत्पन्न हो गया। अब शूटिंग की अनुमति मिल गई है। हम लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ के अलावा यूके, कनाडा, स्कॉटलैंड वगैरह में वीडियो शूट करेंगे और गानों की रिकॉर्डिंग करेंगे। म्यूजिक का प्रमोशन यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा। नए आर्टिस्ट चाहें तो अरमान सिने कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर भी काम कर सकते हैं।

जगदीश कुमार ने आगे कहा कि मॉडल शुभम शर्मा पहले ही हमारे प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं, इनके अलावा संगीत निर्देशक कुलजीत और गायक वजीर सिंह भी शामिल रहेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में कैमरामैन दविंदर सिंह,मॉडल शुभम शर्मा, मॉडल तमन्ना सोढी, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक कुलजीत सिंह और जाने-माने निर्देशक प्रदीप ढल भी उपस्थित रहे।