Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
राष्ट्रीय Trending

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 अगस्त को आएंगे ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय

Read in:Hindi

(MOREPIC1) अबोहर : ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड में 3 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आएंगे। संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी से मुलाकात करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर शांतिवन में दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद गहलोत का ब्रह्माकुमारीज संस्था में यह पहला आगमन होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल चौधरी, एसपी ममता गुप्ता, एडिशनल एसपी देवेंद्र शर्मा, एडिशनल एसपी अमर सिंह चंपावत ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया, संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय से जरूरी जानकारियां लीं और सीएम की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।

बीके मृत्युंजय ने कलेक्टर को बताया कि संस्था के मुख्यालय में तत्कालीन राष्ट्रपति भी आ चुके हैं। आए दिन वीआईपी मूवमेंट होता है। ब्रह्माकुमारीज में मुख्य रूप से साफ=-सफाई को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। कलेक्टर ने सराहना करते हुए कहा कि आपकी संस्था में सभी व्यवस्थाएं चाक -चौबंद और दुरुस्त होती हैं। पीआरओ बीके कोमल ने अधिकारियों को बताया कि हमारे यहां देश -विदेश से लोग आते हैं, इसलिए सभी की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। समुचित व्यवस्था की जाती है।

शांतिवन में डॉयमंड हॉल को विशेष रूप से सजाया गया है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 21 ब्रह्माकुमारी बहनें कलश और पुष्पगुच्छ के साथ गेट पर मौजूद रहेंगी।