Sunday, 18 October 2026
Breaking News
आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा
चंडीगढ़ Trending

सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), डिप्लोमा विंग सेक्टर-26 में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कर्मचारियों को ड्यूटी पर न आने संबंधी जारी आदेश को वापस ले लिया गया है और कर्मचारियों को सोमवार से पुनः ड्यूटी पर बुलाया गया है।

समाजसेवी अरविंद सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी बंद होने का मामला सबसे पहले विक्रम जी ने उनके संज्ञान में लाया था। इसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह भी कर्मचारियों के समर्थन में साथ खड़े हुए। मामले को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे गए तथा प्रेस के माध्यम से भी कर्मचारियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।

अरविंद सिंह ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से कर्मचारियों को राहत मिली है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कर्मचारियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास की जीत है।

उन्होंने इस प्रयास में सहयोग करने वाले विक्रम, सुखबीर सिंह तथा सभी कर्मचारियों और साथियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments