Tuesday, 04 August 2026
Breaking News
सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त
पंजाब Trending

दुल्हन की तरह सजाए जिला के मतदान केन्द्र

Read in:Hindi

घर-घर तक चुनावी संदेश पहुंचाने के लिए 30 मई को होगी मैराथन दौड़, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया दौड़ में शामिल होने का निमंत्रण, विशेष हरित बूथ, मॉडल मतदान केंद्र, विकलांग लोगों के लिए बूथ, महिलाओं के लिए गुलाबी बूथ और युवाओं द्वारा किए गए हैं प्रबंधित बूथ स्थापित।

(MOREPIC1) अखिलेश बंसल, बरनाला 

1 जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिलाभर में मतदान केन्द्रों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जिन्हें मॉडल मतदान केन्द्र का नाम दिया गया है। इसके अतिरिक्त विशेष हरित बूथ, मॉडल मतदान केंद्र, विकलांग लोगों के लिए बूथ, महिलाओं के लिए गुलाबी बूथ और युवाओं द्वारा प्रबंधित बूथ स्थापित किए गए हैं। घर-घर तक चुनावी संदेश पहुंचाने के लिए 30 मई को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलावासियों को निमंत्रण दिया है। 

यह बताया मकसदः

जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती पूनमदीप कौर के नेतृत्व में 30 मई को बरनाला में आयोजित होने वाली विशेष मैराथन दौड़ सुबह 6 बजे जिला प्रशासन परिसर से शुरु होगी। ताकि अधिक से अधिक लोग इस दौड़ का हिस्सा बनें और अन्य लोग भी 1 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित हो सकें। 

यह प्रस्तुतियां भी करेंगी वोटरों को आकर्षितः

मतदाताओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रीन बूथ लगाये जायेंगे। इसी तरह पिंक बूथों पर भी मतदानकर्मी के तौर पर सिर्फ महिलाओं को ही तैनात किया जाएगा। विकलांग लोगों व दिव्यांगजनों के लिए डिज़ाइन किए गए मतदान केंद्रों को विकलांग चुनाव कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को युवा वालंटियरों द्वारा संचालित किया जाएगा।