Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
चंडीगढ़ Trending

एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

एसएसएन मॉडल स्कूल, डड्डूमाजरा में शनिवार दशहरा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 4 से 10 वर्ष की आयु के 200 विद्यार्थियों ने रावण के सुंदर-सुंदर मॉडल बनाए तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रेम कौशिक ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल उमा शर्मा के साथ निशा जसवाल, हिमानी, गुरप्रीत, सुरभि, नेहा, प्रमिला ठाकुर, कुसुम और कुसुम सैनी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

0 Comments