Friday, 06 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की
चंडीगढ़ Trending

शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित

रामचरितमानस पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आदर्श जीवन, सत्य, सदाचार एवं भारतीय संस्कारों का प्रेरणादायक संदेश दिया गया

चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 40-डी में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही, रामचरितमानस पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आदर्श जीवन, सत्य, सदाचार एवं भारतीय संस्कारों का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

ई-वेस्ट मैनेजमेंट को भी कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं फैंसी ड्रेस प्रस्तुति के माध्यम से ई-वेस्ट के बढ़ते खतरे, उसके उचित निस्तारण तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक निपटान करने, ई-वेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने तथा ट्रिपल आर को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अनुराग बियाला (स्टेट रिप्रेजेंटेटिव), सरबजीत (सोसायटी सदस्य) एवं अनिल अग्रवाल (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

भारत त्योहारों का देश है और दीपावली यहाँ के प्रमुख एवं लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक किया गया। सभी को दीप जलाकर, स्वच्छता अपनाकर तथा पर्यावरण की रक्षा करते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सर्वश्रेष्ठ रंगोलियाँ बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित दीपावली मनाने का संकल्प लिया।

0 Comments