Wednesday, 18 November 2026
Breaking News
 गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर
चंडीगढ़ Trending

गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य : डॉ. संतोष कुमार. यूरोलॉजी और हड्डियों के विशेषज्ञों ने दिया परामर्श, पीएसए व यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट की सुविधा

मोहाली : गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी कुराली की ओर से लगाए गए विशाल मेडिकल कैंप में 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार निःशुल्क डायग्नोस्टिक टेस्ट और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए ब्लड टेस्ट, यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं की पहचान के लिए यूरोफ्लोमेट्री और प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों की जांच के लिए पीएसए टेस्ट की सुविधा दी गई। पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।

आयोजकों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए कैंप स्थल पर चाय और स्नैक्स की व्यवस्था भी की गई।

दोनों संस्थाओं ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक कल्याण की भावना से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments