Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब Trending

पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, मोहाली में लिफ्ट गिरने से महिला हुई गंभीर चोटिल

Read in:Hindi

16 अप्रैल को अपार्टमेंट्स के निवासियों के साथ गमाडा के खिलाफ करेंगी पुलिस में शिकायत

(MOREPIC1)मोहाली :

पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स टाउनशिप, सेक्टर 88, मोहाली में लिफ्ट गिरने से एक महिला राज कौर गंभीर चोटिल हो गई व उन्हें इलाज़ हेतु सोहना अस्पताल मैं दाखिल कराया गया जहां टेस्ट करने पर पता चला कि उनकी रीढ़ की हड्डी के दो मणके खिसक गए हैं। राज कौर अब 16 अप्रैल को यहां रहने वाले निवासियों के साथ गमाडा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाएंगी।

राज कौर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स के टावर सी-8 की 11वीं मंजिल में रहती हैं। बीती 7 अप्रैल को वे अपने पति के साथ कहीं बाहर गईं थीं। जब वे वापिस आये तो राज कौर कुछ सामान लेकर अपने फ्लैट में जाने को लिफ्ट में चढ़ गई। परन्तु 11वीं मंजिल पर पहुँच कर लिफ्ट एकदम से नीचे की और तेज़ी से गिरने लगी और फिर बेसमेंट में जाकर रुकी। तेज़ झटके के कारण राज कौर भी लिफ्ट में गिर गईं।

(SUBHEAD)तेज़ आवाज सुन कर लोग वहाँ पहुंचे और काफी मशक्क्त के बाद राज कौर को गंभीर जख्मी व सदमे की हालत में बाहर निकला तथा उन्हें सोहना अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी एमआरआई समेत अन्य टेस्ट हुए तथा इलाज़ किया गया। हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब वे 16 अप्रैल को स्थानीय निवासियों क्वे साथ गमाडा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाएंगी।

यहां रहने वाले निवासियों का कहना है कि इस टाउनशिप में अनेक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। न यहाँ सिक्योरिटी है और ना ही हाउसकीपिंग का प्रबंध है। लाइट चली जाने पर लिफ्ट भी बंद हो जाती है जिससे ऊँची मंजिल वाले निवासियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।