Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

भारत-पाकिस्तान बांग्लादेश पीपल्स फॉर्म की त्रि-राष्ट्रीय बैठक संपन्न

Read in:Hindi

तीनों देशों के बीच शांति, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार का प्रयास हो- डॉ सुनीलम

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फाजिल्का – भारत-पाकिस्तान बांग्लादेश पीपल्स फॉर्म (वीवीपीएफ) की 8वीं त्रि-राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस पश्चिमी बंगाल के नादिया जिले में ऐतिहासिक स्थल पलासी में हुई,जिसमें विभिन्न जगहों से 53 सदस्य उपस्थित रहे।

जानकारी देते लीलाधर शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता अमिताव दत्त ने की। फ्रंट के भारत चैप्टर की महासचिव गोपा मुखर्जी ने स्वागती भाषण देते बताया कि पाकिस्तान द्वारा वीजा प्रणाली को आसान बनाने के लिए किए जाने वाले आंदोलन के लिए सभी पाकिस्तान बॉर्डर पर जाएंगे।

पाकिस्तानी चैप्टर के महासचिव शकील वहीदुल्लाह खान ने वीडियो एस.एम.एस. द्वारा बताया कि आपसी भाईचारे को मजबूत बताते अगली त्रि-राष्ट्रीय बैठक इस्लामाबाद या लाहौर में बुलाने का प्रयास करेंगे। डॉ सुनीलम ने कहा कि तीनों देशों के बीच शांति, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकारों से मिलेंगे।

बांग्लादेश चैप्टर के महासचिव शंकर तालुकसर ने त्रि-राष्ट्रीय की बैठक की सफलता पर मुबारकबाद दी।