Monday, 14 September 2026
Breaking News
बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

..जाको रखे साईंयां मार सके न कोई. डेराबस्सी फ्लाईओवर पर आग लगने से धू..धू कर जली कार में सवार थे तीन छोटे स्कूली बच्चे

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

यहां डेराबस्सी फ्लाईओवर पर शुक्रवार अचानक आग लगने से एक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. गाड़ी के ड्राइवर संजीव ने बताया कि वह अंबाला से चंडीगढ़ सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 बी बच्चों को ले जाता है  और भांखरपुर के पास काफी ट्रैफिक होने के कारण गाड़ी काफी गर्म हो गई और जब फ्लाईओवर स्थित डीएवी स्कूल के पास था तो गाड़ी से धुंआ निकलने लगा.

गाड़ी में तीन छोटे स्कूली बच्चे आरिश, गुनवीर, आर्य बैठे थे, कार चालक ने तुरंत बच्चों को उनके स्कूल बैग सहित गाड़ी से बाहर निकाला और दूर खड़ा हो गया ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। कार चालक ने बताया कि आग इतनी तेजी से लगी कि गाड़ी एक मिनट में जल कर भस्म हो गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने में कार चालक की मदद की, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी. मौजूद लोगों का कहना था कि कार में आग लगी होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था. आग इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद लोग घबरा गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.