Sunday, 13 September 2026
Breaking News
देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच
चंडीगढ़ Trending

पीएमसी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) आर के शर्मा/जीरकपुर 

पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आज जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया और भंडारा करवाया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर 31 की पार्षद नीतू चौधरी मुख्य अतिथि थी। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद राणा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शिव मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहले दिन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाज सेवी परमजीत सिंह पम्मी ने ज्योति प्रचंड की । इस दौरान बच्चों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीला प्रस्तुत की। भगवान श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मिणी और गोपियों के वेश में सजे बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में मक्खन मिश्री और फल का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले आज दिन में हवन किया गया और फिर कीर्तन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया जिसके बाद भंडारा वितरित किया गया।

इस मौके पर एएस चंदेल, गोलक बिहारी, एससी गुलेरिया, वंदना पांडे, कुलवंत कौर, अनुराधा तंवर, वंदना आदि मौजूद थे।