फेस2न्यूज/चंडीगढ़
शारदीय नवरात्र व दशहरा के पावन अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा “मिशन अपर्णा शक्ति” के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के साथ समर्थ जियो आश्रम, सेक्टर -15 चंडीगढ़ में यह पावन पर्व मनाया गया,जिसमें नव दुर्गा देवी स्वरूपा कन्याओं का कंजक पूजन भी किया गया और साथ मे स्टेशनरी व अन्य जरूरत के सामान दान किए गए।
इस मौके पर नव्य भारत फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि यह बच्चे दिव्य अंग को धारण करने वाले परमात्मा स्वरूप हैं व कन्या पूजन के माध्यम से बालिका संरक्षण व उनके सर्वांगीण विकास पर उन्होने जोर दिया। इस मौके पर एनबीएफ के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ मिश्रा जी, एनबीएफ चंडीगढ़ लीगल एडवाइज़र विश्वकर्मा जी, आश्रम की संचालक पूजा जी, वार्डन मीणा जी व टीम के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और सभी ने दिव्यांग बच्चों को प्रसाद बाँट कर यह पर्व मनाया।
चंडीगढ़
Trending
एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व