Monday, 24 August 2026
Breaking News
कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
मनोरंजन Trending

सिरा एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया पैवी विर्क का सिंगल ट्रैक सोलमेट

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़ (आर के शर्मा)

सिरा एंटरनेमेंट की ओर से पैवी विर्क का सिंगल ट्रैक सोलमेट को रिलीज करने के संबंध में सोमवार यहां सैक्टर 34 स्थित पिकाडली होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस गीत को श्री पुनीत मंगला ने प्रोडयूस किया है और एक बहुत ही आकर्षक और दिल को छू लेने वाला संगीत रोबी सिंह ने दिया है।

सिरा एंटरटेनमेंट की ओर से जारी इस पारिवारिक सिंगल ट्रैक सोलमेट को मिस्टर एंड मिसेज नरूला पर फिल्माया गया है। इस गीत के वीडियो डायरेक्टर शेरा हैं जबकि गीत के बोल मनी शेरों ने लिखे हैं। गीत सोलमेट को 16 जनवरी (रविवार)को यू-टयूब सहित कई अन्य प्लेटफार्मों पर रिलीज किया गया, जिसका भरपूर रिस्पॉंस मिला।(SUBHEAD)

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रोडयूसर पुनीत मंगला ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि यह गीत सभी वर्ग के लोगों की पहली पसंद बनेगा।

मानसा जिले के गांव होडला कलां के निवासी पैवी विर्क ने कहा, इससे पहले भी उसके सिंगल ट्रैक चाबियां, वीर, फोन, गुड़ दी चाह, मेरा नां, को भी दर्शकों और श्रोताओं का प्यार मिला और यह गीत काफी पसंद किए गए।

पैवी विर्क, जिसने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पैतृक गांव होडला कलां से पूरी की जबकि 12वीं पटियाला से और देश भगत यूनिवर्सिटी से मकैनिकल इंजनीयिरिंग में बी.टैक की। इसके बाद चार साल तक बतौर प्रोफेसर नौकरी भी की। पैवी विर्क ने बताया कि संगीत उसकी नस-नस में बसा है और संगीत की दुनिया में ही अपना मुकाम हासिल करना चाहता है। उनका कहना है कि स्वच्छ छवि वाले गीत ही वह गाते हैं। उनकी पॉलीवुड और बॉलीवुड के संगीत की दुनिया में बुलंदियां छूने की तमन्ना है।