Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

एसजेवीएन को ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)    फेस2न्यूज, शिमला/नई दिल्ली

नन्‍द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि कंपनी को गुणवत्ता सुधार की श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय वार्षिक ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। नन्‍द लाल शर्मा ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवार्ड प्रत्येक एसजेवीएनाइट की कड़ी मेहनत उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है

क्योंकि हम सभी वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की कंपनी बनने के अपने साझा विजन को हासिल करने के लिए तीव्रता से अग्रसर हैं, अब इन प्रयासों को महत्व और इसे नोटिस किया जा रहा है। गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले संगठनों को प्रतिष्ठित ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। पुरस्‍कारों के लिए नामांकित संगठनों का मूल्यांकन उनकी गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस के लिए किया जाता है, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो प्रतिष्ठित पेशेवरों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों वाले न्यायाधीशों के पैनल द्वारा किया जाता है।

नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन द्वारा अपनी प्रचालनरत परियोजनाओं यथा 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन और सभी निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस को अपनाया गया।

एसजेवीएन की ओर से सलिल शमशेरी कार्यकारी निदेशक (क्यूए एंड आई) द्वारा यह अवार्ड नई दिल्ली में ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन समिट एंड अवार्ड्स 2023 में प्राप्त किया गया।

वर्ष 2000 में स्थापित ग्रीनटेक फाउंडेशन एक अलाभकारी संगठन है जो जलविद्युत क्षेत्र में पीएसयू के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रकृति को मान्‍यीकृत करने और उनके प्रोत्‍साहन के लिए प्रतिबद्ध है।