Thursday, 17 September 2026
Breaking News
जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज
पंजाब Trending

खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल

Read in:Hindi

जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ने के लिए स्कैन करने होंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब के क्यूआर कोड

(MOREPIC1)अखिलेश बंसल, बरनाला 

लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में अधिक स्टीक और समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट शुरु किया हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के वक्त अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जानकारी मिल सके और मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा समय समय पर जारी होते दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जा सके।

यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बरनाला श्रीमती पूनमदीप कौर ने दी है। अधिकतम मतदाताओं तक कम से कम समय में पहुंच करने तथा इस तंत्र का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल सक्रिय कर दिए गए हैं।

घर, कार, बस, गाड़ी में बैठे-बैठे मिलेगी हर नई अपडेटः

डीईओ श्रीमती पूनमदीप कौर ने कहा कि पिछले समय में सोशल मीडिया आम लोगों के संपर्क में रहने और उन तक सभी आवश्यक जानकारी पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है और अब इसका उपयोग लोगों के अनुसार चुनावों के मद्देनजर भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता सूचियों का निरीक्षण, मतदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, मतदान केंद्रों का विवरण, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी आदि आम लोगों के साथ सांझा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी बरनाला, महलकलां और भदौड़ के सोशल मीडिया हैंडल भी चलाए गए हैं, जिन पर आम जनता संपर्क कर अपने वोटों के बारे में जानकारी ले सकती है।

ऐसे जुड़ सकते हैं सोशल मीडिया सेः

उन्होंने कहा कि नागरिक इन पतों के क्यू-आर कोड को स्कैन करके भी अनुसरण कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दिवस एक जून को भारी संख्या में मतदान कर देश के गौरव, लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में अपनी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। 

(MOREPIC2)   यह बनाए गए हैं सोशल मीडिया अकाउंटः

फेसबुकः https://www.facebook.com/profile.php?id=61557153462495

इंस्टाग्रामःhttps://www.instagram.com/deosocialmedia?utm_source=qr&igsh=cW84ZTUzbGpraTRs

ट्वीटरः https://x.com/DEOSocMediaBNL?t=HyjkOrgDr358H6Z94CNRLA&s=09

यू-ट्यूबः https://youtube.com/@DEOSocialMediaBarnala?si=c4q4mi2E1-lQbFOS