Friday, 21 August 2026
Breaking News
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब
मनोरंजन Trending

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज उत्सव

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ जीरकपुर

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी की ओर से तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल मे तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस पारंपरिक भारतीय त्योहार में हरियाली के प्रति जागरूकता के लिए ड्रेस कोड हरे रंग का रखा गया था, सब टीचर द्वारा अलग-अलग तरह के ड्रेस चूज़ किए गये थे, सब लोगों ने डीजे पर डांस किया और गिद्दा भी किया. सब को खुश देखकर स्कूल की डायरेक्टर सर्बजीत कौर ने कहा कि हम जो छोटे-छोटे कार्यक्रम जो स्टाफ के साथ मनाते हैं तो स्टाफ भी खुश रहता है और बच्चों की तरक्की भी होती है।

प्रिंसिपल दर्शन देवी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए और ऐसे जो हमारे पुराने रीति रिवाज है उनको याद रखना चाहिए। इस मौके पर प्रिंसिपल दर्शन देवी की तरफ से सारे टीचर्स को मेहंदी और चूड़ियां उपहार के रूप में दी गई और सारे स्टाफ के लिए बहुत अच्छा रिफ्रेशमेंट डॉक्टर सरबजीत कौर द्वारा उपलब्ध करवाया गया। सारा स्टाफ आज के इस मौके पर बहुत खुश था सब लोगों की दिल से यही इच्छा थी कि यह सारे त्यौहार हम ऐसे ही हंसी खुशी मनाते रहें.