Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

डेराबस्सी आर्किटेक्ट एसोसिएशन के प्रधान बने तेजिंदर कपिल

Read in:Hindi

पिंकी सैनी/ डेराबस्सी,

डेराबस्सी आर्किटेक्ट वेलफेयर एसोसिएशन(रजि. 4886) के सदस्यों द्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह बेदी की अगुवाई में मीटिंग आयोजित की गई। एसोसिएशन का कार्यकाल 26 अगस्त को समाप्त हो गया था। इस दौरान आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तेजिंदर कपिल को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया जबकि कपिल धीमान को महासचिव और रजत शर्मा को कैशियर चुना गया।

चुनावी मीटिंग में अन्य पदाधिकारियों में राजेश नारायण धीमान को वरिष्ठ सरपरस्त, राजेश सैनी सरपरस्त, जसप्रीत बेदी चेयरमैन, गुरदित्त सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, साहिल मग्गो व तरसेम सिंह वाइस प्रधान, प्रदीप सिंह संयुक्त सचिव, पुष्पिंदर सिंह प्रेस सचिव के अलावा सुश्री वंदना, गुरविंदर सैनी, राजेश राणा, गुरविंदर गुरी, कुलदीप कुमार को सलाहकार तथा रोहित शर्मा, गौरव, सोनू, मलकीत, अरूण कटोच, अजय और सौरव, गुरप्रताप व राहुल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

चुनाव के बाद डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान समेत उनकी पूरी टीम ने आर्किटेक्ट एसोसिएशन की नई मैनेजमेंट को शुभकामनाएं दी और उन्हें कामकाज में नगर परिषद द्वारा पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।