Monday, 03 August 2026
Breaking News
सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

“वृक्ष सुरक्षित मानव रक्षित '

Read in:Hindi

 (MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

मौजूदा समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का हम सब सामना कर रहे हैं। इसके प्रभाव से अब कुछ भी अछूता नहीं रहा है। इसी को ध्यान में रखकर इनर व्हील क्लब चंडीगढ सिटी ब्यूटीफुल और एन ए सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में लीला आर्किड ग्रीन 115 मोहाली में 500 पौधे लगाए गए।

इस मौके पर एडवोकेट रुपिंदर पाल कौर और एडवोकेट तरणजोत कौर ने पौधों का प्रबंध करने में विशेष रूप से सहयोग दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा अनिता मिढा और संयुक्त सचिव कुलविंदर कौर भी इस मौके पर उपस्थित रहे। एन ए कल्चरल सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष निखार आनंद मिढा ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही। वहां उपस्थित सभी लोगों को पौधे भी वितरित किए गए और साथ ही अनिता मिढा ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने साथ हमेशा सीड बाॅल्ज रखें जिन्हें उचित स्थान पर फेंकने पर वे स्वयं रोपित हो सकें।