Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
चंडीगढ़ Trending

इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए छेड़ा जाएगा संघर्ष, पंजाब सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग

चण्डीगढ़ : पंजाब सहित अन्य राज्यों के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ हो रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से हरि सिंह नलवा गुरु हरसहाय संस्था की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने ऐलान किया कि इमिग्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ जल्द ही पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जत्थेदार जतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कुछ इमिग्रेशन एजेंट विदेश भेजने का झांसा देकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों से लाखों रुपये की कथित ठगी कर रहे हैं। कई परिवार अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा चुके हैं और इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। संस्था ऐसे पीड़ित परिवारों की आवाज बनकर उन्हें इंसाफ दिलाने और ठगी गई रकम वापस करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक संस्था का संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन और अदालतों का सहारा भी लिया जाएगा।

जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंटों के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। प्रत्येक एजेंट का पंजीकरण और उसकी पूरी जांच अनिवार्य की जाए। बिना लाइसेंस कारोबार करने और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संस्था का किसी के साथ कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को इंसाफ दिलाना तथा पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है।उन्होंने दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिलता और उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं करवाई जाती, तब तक संस्था की ओर से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

0 Comments