Sunday, 13 September 2026
Breaking News
देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच
मनोरंजन Trending

फुलकारी मीडिया के गीत चूड़़ा में नजर आएंगी रेनबो लेडीज क्लब की महिलाएं

Read in:Hindi

आरके शर्मा / चंडीगढ़

हाल ही में फुलकारी मीडिया द्वारा बहुत ही मधुर पंजाबी गीत चूड़ा तैयार किया गया है, जो अगले महीने रिलीज किया जाएगा। इस गाने को मशहूर सिंगर राज घुम्मन ने अपनी सुरीली आवाज में पेश किया है और बोल भी उन्होंने लिखे हैं। वीडियो डॉयरेक्टर गग्गी सिंह और म्यूजिक डॉयरेक्टर हरजेश बिट्टू जी हैं।

(MOREPIC1)एडिशनल डायरेक्टर प्रीति अरोड़ा के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर ज्योति सहगल हैं। इस गाने में जानी मानी मॉडल ताशी तंजन एवम मशहूर मॉडल चिराग नरूला ने मुख्य भूमिका निभाई है। रेनबो लेडीज क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवम् आयोजक ज्योति सहगल ने बताया की इस गीत में रेनबो क्लब की महिलाओं ने भी अपनी कला के जौहर दिखाए हैं।

(SUBHEAD)इससे पहले भी रेनबो लेडीज क्लब की महिलाओं ने कई तरह के सॉन्ग एवम शूट किए हैं। गीत की खास बात यह है कि इसमें शादी से पहले होने वाली रस्मो रीति रिवाजों को दर्शाया गया है। विवाह से पहले जिस प्रकार लड़की को उसके मामा मामी द्वारा चूड़ा पहनाया जाता है वह सारी रस्में इसमें गीत द्वारा दर्शाई गई हैं।

राज घुम्मन सैकड़ों गाने लिख चुकी हैं एवम गा चुकी हैं। वह कई तरह के लाइव शो आदि भी करती हैं। राज घुमन जी द्वारा बहुत ही मशहूर टप्पे गाए हुए हैं। हर लोहड़ी में बजने वाला मुशहूर लोक गीत लोहड़ी इन्हीं द्वारा गाया गया है। डॉयरेक्टर गग्गी सिंह जी ने बताया की बहुत जल्द गाने का पोस्टर लॉन्च किया जाएगा।