Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
राष्ट्रीय Trending

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों से पहले ईवीएम और वीवीपीएटी पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम किया शुरू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
लोकसभा 2024 के आम चुनावों से पहले, नागरिकों को मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव और मशीनों से परिचित कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभा के प्रत्येक आम चुनाव से पहले आयोजित किया जाने वाला जागरूकता कार्यक्रम ईवीएम और वीवीपीएटी की विशेषताओं के बारे में जानकारी देने और वोट डालने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया को समझाने पर केंद्रित है और मतदाताओं को वीवीपीएटी पर्ची के माध्यम से अपनी पसंद को सत्यापित करने के बारे में शिक्षित करना है। भौतिक प्रदर्शन के माध्यम से जागरूकता ईवीएम और वीवीपीएटी कार्यक्षमता की गहरी समझ को बढ़ावा देती है और गलतफहमियों को दूर करती है। इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओं के विश्वास को बढ़ाने और अधिक सूचित एवं सहभागी मतदाता सुनिश्चित करने में सहायक है।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (हाल ही में चुनाव हुए 5 राज्यों को छोडकऱ) के 613 जिलों में फैले 3464 विधानसभा क्षेत्रों में आउटरीच और जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं। जनता के सामने ईवीएम/वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली को भौतिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए 3500 से अधिक प्रदर्शन केंद्र और लगभग 4250 मोबाइल वैन स्थापित की गई हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम की पहुंच बढ़ाने के लिए सीईओ और डीईओ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट भी साझा कर रहे हैं।

0 Comments