Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
राष्ट्रीय Trending

सीबीआई ने कथित अनियमितताओं संबंधित मामले की जांच में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली

Read in:Hindi

दिल्ली/जम्मू—कश्मीर, फेस2न्यूज:
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर में किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिविल कार्यों जिसे चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) द्वारा कार्यान्वित किया गया, के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित एक मामले की जारी जांच में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। ये तलाशी जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बागपत, नोएडा, पटना, जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर हो रही है।
सीबीआई ने सीवीपीपीपीएल के कर्मियों; एक निजी कंपनी एवं अन्य अज्ञातों के विरुद्ध दिनाँक 20.04.2022 को तत्काल मामला दर्ज किया था। यह आरोप है कि किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट से संबंधित सिविल कार्यों के आवंटन में, ई-टेंडरिंग के संबंध में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया था। यह भी आरोप है कि यद्यपि सीवीपीपीपीएल की 47वीं बोर्ड बैठक में जारी निविदा प्रक्रिया को रद्द करने के पश्चात, रिवर्स नीलामी (Reverse Auction) के साथ ई-टेंडरिंग के माध्यम से पुन: निविदा हेतु एक निर्णय लिया गया था। लेकिन इसे लागू नहीं किया गया एवं 48वीं बोर्ड बैठक में 47वीं बोर्ड बैठक के निर्णय को उलट दिया गया।
तलाशी के दौरान भारी नकदी जमा, सावधि जमा में निवेश, विभिन्न शहरों में संपत्तियों में निवेश, डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्य आदि के साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इस मामलें में जाँच जारी है।

0 Comments