Saturday, 10 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
चंडीगढ़ Trending

राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए

सेक्टर 18-सी में हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, सदस्यता अभियान भी लांच किया, 15 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चंडीगढ़ में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज सेक्टर 18-सी में आयोजित की गई। इसमें राज नागपाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए उन्हें अधिकृत किया गया। इस दौरान राज नागपाल ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए मुख्य सलाहकार अशोक वालिया को नियुक्त किया।

इसके अलावा कानूनी सलाहकार एडवोकेट भरत शर्मा को, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, पास्टर विनोद, नरिंदर धालीवाल, तेजिंदर बॉसन, रामधारी शर्मा और राजेश को, महासचिव बलजीत सिंह, जीत सिंह, रचित नागपाल, रंजीव मल्होत्रा, प्रकाश सैनी और विल्सन को, सचिव रोहित नागपाल, मोहम्मद अमीर, नरेश, शुभम, संजीव कुमार, बजिंदर और मोहम्मद खालिद को, संगठन सचिव देविंदर बिहाल, अमन जावेद, दिनेश कुमार, राजीव, पवन मसीह, जयपाल और हरविंदर सिंह (गोल्डी) को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट राज नागपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के उस महान योगदान को याद किया, जिसमें उन्होंने टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटराइजेशन और ग्लोबलाइजेशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करके भारत को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। नागपाल ने कहा कि इस विकास का लाभ भारत और भारतवासियों को आज भी मिल रहा है।

राज नागपाल ने उन पर भरोसा कायम रखने और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से सहयोग और साथ बनाए रखने के लिए सोसाइटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा चंडीगढ़ और भारत के लिए अपना योगदान जारी रखने का आग्रह किया। नागपाल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि वे राजीव गांधी के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करें और ऐसे नए सदस्यों को जोड़ें, जो राजीव गांधी के आदर्शों में विश्वास रखते हों। इसके लिए उन्होंने 15 अक्टूबर से 30 दिसंबर-2026 तक चलने वाला सदस्यता अभियान भी लांच किया। नागपाल ने कहा कि अभी चंडीगढ़ में सोसाइटी के डेढ़ हजार से ज्यादा सदस्य हैं। अब 30 दिसंबर तक पांच हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है।

0 Comments