Thursday, 15 October 2026
Breaking News
साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
चंडीगढ़ Trending

चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया

एक वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों की अनेक मांगों को हल करने में सफलता हासिल की है : जसवंत सिंह जस्सा

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने सीटीयू के डीपू नं. दो में विशाल गेट रैली करके चुनाव का बिगुल बजा दिया है। यूनियन नेताओं जसवंत सिंह जस्सा, सतिंदर सिंह, आजाद सिंह, बलवीर सिंह व गोविंद दहिया ने बताया कि सीटीयू चुनावों में पिछले साल शेर पार्टी ने जीत हासिल करके कर्मचारियों की मांगों को हल करने में सफलता हासिल की है।

सीटीयू में 40 नॉन ऐसी बसों को सीटीयू के बेड़े में शामिल कराया गया है। डिपु एक में बसें पार्किंग करने में आ रही दिक्कत को सीटीयू मैनेजमेंट के सहियोग से साथ वाली जमीन को शामिल करवाया गया है, जिसकी दीवार हो चुकी है। ड्राईवर कर्मचारियों के लिए यार्ड मास्टर की 20 पोस्टें भरने के लिए केस बनवा कर फाईल आगे भेजी गई है। स्टेशन सुपरवाइजर की खत्म हो रही चार पोस्टों को चंडीगढ़ प्रशासक से मंजूरी लेकर भरने में सफलता हासिल की है। समय-समय पर ड्राईवर, कंडक्टर और इंस्पेक्टर स्टाफ को नाईट अलाउंस की पेमेंट करवाई गई है और आगे तीन-तीन महीने के ओवर टाइम की पेमेंट करवाई जा रही है। जिन नये कंडक्टरों का प्रीबेशन पीरियड पूरा हो चुका है, उन सभी को इंक्रीमेंट लगाने का केस तैयार कर दिया है, जिसका लाभ जल्द सभी साथियों को मिलेगा।

जिन 2017 के कंडक्टरों का सैलरी का ऐरीयर है, वह भी बन गया है, जोकि एक करोड़ रुपए के लगभग है। उसके लिए सीटीयू मैनेजमेंट ने चंडीगढ़ प्रशासन से बजट मांगा है, जिसका भुगतान भी जल्द हो जाएगा। यूनियन द्बारा इंस्पेक्टर/ सब इंस्पेक्टर, मकैनिक, हैंड मकैनिक और एसएसआई की प्रमोशन का लाभ भी दिलाया गया है। यूनियन ने सीटीयू मैनेजमेंट और चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलकर नौकरी से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों को दुबारा नौकरी पर बहाल करवाया गया है और रहते कर्मचारियों के लिए कोशिश जारी है।

यूनियन द्बारा प्राइवेट ऑपरेटरों से इलैक्ट्रिक बसें लेकर चंडीगढ़ में चलाने का विरोध किया जा रहा है। नई बसों के लिए मिले 20 करोड़ रुपए के बजट को नई बसों पर ही खर्चने के लिए चंडीगढ़ प्रशासक से मिलकर यूनियन की कोशिश जारी है और जल्द ही इसमें भी सफलता मिलेगी। अलग-अलग कैटेगरी की रैगुलर भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। चंडीगढ़ से नये रुट हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान के लिए चालू किए गए है।

सीटीयू के इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ से सरकारी बसों के टाइम टेबल लागू किए गए है और सीटीयू में 31 साल के बाद वर्कशॉप कर्मचारियों की रैगुलर भर्ती चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के समय में हुई है। चंडीगढ़ में चल रही आठ स्टेट की सरकारी बसों के बारे में सभी स्टेट से रैसीपरोकल एग्रीमैंट करने के लिए कोशिश जारी है। चंडीगढ़ से गैरकानूनी चल रही प्राईवेट बसें, टैपू ट्रैवल, आटो रिक्शा, रैपिड और बस स्टैंड 43 से बिना प्रमिट चल रही इलीगल कोच बसों के खिलाफ यूनियन ने अपना मोर्चा खोल रखा है।

इस विशाल गेट रैली को दविंदर सिंह, प्रधान, सीटीयू कंडक्टर यूनियन, सतिंदर पाल सिंह प्रगट, बीएमएस के प्रधान बलविंदर सिंह, कोआर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार, इंस्पेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह, महासचिव सोहन सिंह, मनदीप, अतर सिंह, तेजबीर सिंह, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह पनैचां, जतिंदर पाल सिंह, राजबीर सिंह, संजीव कुमार, गुरनाम सिंह और युनीयन के चेयरमैन राज कुमार, प्रधान जगदीश सिंह एवं पिशोरा सिंह ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों से अपील की है कि इस बार फिर से शेर पार्टी को बहुमत से जिताएं।

0 Comments