भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी, छोटे बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में मास्टर शिवांस, निबंध प्रतियोगिता में हवलदार मकैनिक मुनेश पोसवाल एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिपाही सुश्री जी.डी. साजिदा ने प्रथम स्थान हासिल किया
चण्डीगढ़ : परिवहन वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसका समापन आनन्द बी. उल्लागड्डी, सेनानी परिवहन वाहिनी की ओर से विधिवत रूप से किया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में सीनियर सकैण्डरी स्कूल, बहलाना की 10वीं कक्षा की सोनाक्षी प्रथम एवं 11वीं कक्षा की अंजली दूसरे स्थान पर रहीं। छोटे बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में मास्टर शिवांस प्रथम, मास्टर नमन तिरूवा दूसरे स्थान पर रहे जबकि कुमारी खनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम हवलदार मकैनिक मुनेश पोसवाल, दूसरे स्थान पर हवलदार, शिक्षा राजेश कुमार, तृतीय हवलदार मकैनिक दीपक शर्मा (शार्ट वेलडर कोर्स) एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिपाही जी.डी. साजिदा (महिला) एंव सिपाही भवानी पठानिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सभी विजेताओं को शुभकामनाओं सहित प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।