Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
मनोरंजन Trending

हम तो बादशाह के नौकर हैं बैंगनों के नहीं

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

पता नहीं पिछले एक दो दिन में देश के युवाओं को लेकर जिस तरह कुछ लोगों के सुर बदले तो मुझे बहुत पुराना किस्सा याद आ गया। किस्सा अकबर और बीरबल से जुड़ा है। हुआ यूं कि एक बार अकबर और बीरबल सैर करते करते खेतों की तरफ निकल गए। वहां बादशाह अकबर ने पहली बार बैंगन लगे देखे। बादशाह बोले, “बीरबल बैंगन कितने खूबसूरत दिखते हैं”। बीरबल बोले, “जी बादशाह सलामत कितने खूबसूरत हैं इनके सर पे ताज सा भी है और क्या सुंदर रंग है। जहाँपना ये बहुत ही कमाल की सब्जी है”।

उसी रात बादशाह के बावर्ची ने खाने में बैंगन बना दिए। अकबर को वो कतई स्वादिष्ट नहीं लगे। उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल कितना बेसुआद होता है बैंगन। इसे खाने में मज़ा ही नहीं”। बीरबल ने झट से कहा, “बिल्कुल हजूर बहुत ही बेकार चीज़ है। काला कलूटा रंग, बेढंगी शक्ल, और बेसुआद सब्जी”। बीरबल की बात सुन कर बादशाह बोले, “बीरबल सवेरे खेतों में तो तुम बैंगन की तारीफ के पुल बांध रहे था और अब इनकी बुराई पे उतर आए”। बीरबल ने सर झुका और दोनों हाथ जोड़ कर कहा, “महाराज हम तो आपके नौकर हैं बैंगनों के नहीं”।

इसी तरह ऊपर से एक सुर निकला कि “जेनजी” देश भक्त हैं और नीचे वालों ने एक दम यू टर्न लिया और जो अब तक समाज की सारी मर्यादाएं तोड़ कर इन्हें नाली के कीड़े, मवाली, और चरित्रहीन बता रहे थे एक साँस में इन युवाओं की तारीफ में जुट गए। महामानव को इनका सबसे लोकप्रिय नेता बताने का सर्वेक्षण भी दो दिन में आ गया। कमाल का ह्रदय परिवर्तन है।