Wednesday, 05 August 2026
Breaking News
ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत ग्लो बल आर्ट क्रिएशंस ने की प्रभावशाली पंजाबी फीचर फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ की घोषणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण
मनोरंजन Trending

ये भी कोई आतंकी हमले थे?

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

जनता तो वैसे ही शोर मचाती रहती है। उसे कुछ पता होता नहीं। अरे भाई पुलवामा, पहलगांव, पठानकोट में कभी कोई आतंकी हमला हुआ ही नहीं। यह ऐसा ही है जैसे कभी कोई कोल घोटाला हुआ ही नहीं था पर जनता ने बे वजह शोर मचा दिया। अन्ना साहब बोरिया बिस्तर लेकर मैदान में डट गए। सरकार चली गई। कोई मुख्यमंत्री बन गया तो कोई प्रधानमंत्री। किरणबेदी तो बेचारी राज्यपाल ही बन पाई। पर बाद में पता चला कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं था। इसी तरह कोई आतंकी हमला कहीं हुआ ही नहीं।

यह दावा पूरी जिम्मेदारी के साथ देश के गृहमंत्री अमितशाह साहब ने किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी सरकार के आने के बाद एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। अब देश का गृहमंत्री झूठ थोड़ा बोलेगा। हां अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते संसद पर जो हमला हुआ था वे उसका खंडन नहीं करते। वैसे भी अटल जी से इनका क्या लेना देना। उनकी तो मूर्ति भी इन्होंने ऐसी बनवाई जिसे कहा कि वह काँसे की है पर पहली बरसात में ही सीमेंट के बुत पर चढ़ाया कांसे का रोगन उतर गया और नीचे सीमेंट दिखने लगा।

माननीय गृहमंत्री जी के दावे का मतलब यह है कि पहलगांव, पठानकोट या पुलवामा में जो हुआ, या तो वो हुआ ही नहीं, या फिर वो आतंकवादियों ने नहीं किया था। वो तो कुछ “आम” शहरियों का मन किया कि चलो हम भी आतंकवादी – आतंकवादी खेलते हैं तो खेलने लगे। सरकार ने भी सोचा कि चलो खेलने दो। तभी तो आज तक पुलवामा हमले के आतंकियों की पहचान नहीं हुई। इतना आर डी एक्स लेकर कोई गाड़ी रस्ते में कहां से आई इसका पता नहीं चला। पर एक बात इस अदने से कलमकार की समझ में नहीं आ रही कि अगर वह कोई आतंकी हमला नहीं था तो फिर “सर्जिकल स्ट्राइक” किस पर और क्यों किया गया?

बहुत ही ऊहापोह की स्थिति है। अब माननीय गृहमंत्री के इस दावे को सच माने कि उनके शासनकाल में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ या फिर उस सर्जिकल स्ट्राइक को जो हमारे बहादुर जवानों ने किया, या फिर उस घटना को जिसमें आई एस आई के लोगों को “दावत” देकर पठानकोट बुलाया गया था? समझ में नहीं आ रहा। आपको समझ में आए तो भाई मुझे भी समझा देना।