ENGLISH HINDI Thursday, May 09, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
जीवन शैली

अम्बाला की मशहूर पूड़ी और गोलगप्पे अब चंडीगढ़ में भी

November 28, 2017 05:52 PM

चंडीगढ्, फेस2न्यूज                                                                                           

 
 
मट्टरू टिक्की वाला के प्रो.राजेश गोयल के अनुसार अम्बाला चार चीजों "पूड़ी, गोलगप्पे, पूरण सिंह का ढाबा और कपड़ा मार्केट" के लिए मशहूर है। 

उन्होंने बताया कि ट्राईसिटी के व्यंजनों व खाने पीने के शौकीन लोग आज भी वीकेंड पर नाश्ते के लिए अम्बाला जाते हैं। ऐसे लोगों की चाहत को देखते हुए अम्बाला से विशेष चार कारीगर बुलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नाश्ते में पूड़ी पाँच सब्जियों " आलू तरी, चना, कद़्दू (पेठा) और आलू सूखा, गाजर का आचार, हरी चटनी " के साथ परोसी जाएगी। राजेश गोयल के अनुसार गोलगप्पे सात स्वाद/पानी के साथ उपलब्ध है। चंडीगढ़ में सात स्वाद के गोलगप्पे केवल एक जगह ही मिलते हैं और वो भी काफी महंगे दाम पर , लेकिन अब हमारे यहाँ यही सात स्वाद (ज़ीरा, लेमन केवड़ा, पौदीना-धनिया, अनार-गुलाब, पेरू (अमरूद) आदि) के गोलगप्पे का स्वाद मात्र 20 रुपये में चखा जा सकता है।
राजेश गोयल के अनुसार ये व्यंजन अम्बाला में करीब 150 साल पुराने हैं। आज भी नाश्ते के लिए अम्बाला में मशहूर दुकान पर भीड़ लगी रहती है। उन्होंने बताया कि वे उम्मीद संस्था के मंदबुद्धि बच्चों को काम सिखा कर सक्षम बनाने में समाज सेवा में योगदान भी देते हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें