मोहाली, जे एस कलेर:
डांस पे चांस और कुशान प्रोडक्शंस ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ तीज का त्यौहार मनाया। दोनों ब्रांड अब बॉलीवुड में भी प्रवेश करने की तैयारी में हैं।
डांस पे चांस और कुशान प्रोडक्शंस की प्रबंध निदेशक, जगदीप कौर ने कहा, ‘यह त्यौहार हमारे पंजाबी कल्चर से संबंधित है और इस कार्यक्रम के साथ ही, डांस पे चांस ने अपनी स्थापना के चार सफल वर्ष पूरे कर लिये हैं। हम अपने संगठन की सफलता का जश्न मनाते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में हम और नयी ऊंचाइयां छुएंगे ऐसी आशा है।’
जगदीप कौर ने अमरीका की यात्रा से लौटने पर, इस ईवेंट के लिए कुछ दिलचस्प प्रोग्राम प्लान किये थे। महिलाओं ने लाइव ढोल की प्रस्तुति पर डांस किया, विभिन्न गेम्स में भाग लिया, तंबोला में भाग लिया और पंजाबी भोजन, विशेष रूप से खीर और पूड़े का आनंद लिया। एक रैम्प वाक का भी आयोजन किया गया था और सभी ने भरपूर मजे किये।