ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
खेल

31वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपिअनशिप धूमधाम के साथ संपन्न

January 30, 2019 06:56 PM
माईसरखाना /बठिंडा ,   अखिलेश बांसल
ज़िला बठिंडा के माईसरखाना स्थित नेटबॉल स्टेट पंजाब स्पोर्टस अकैडमी में 27 जनवरी को शुरू हुई चार दिवसीय 31वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपिअनशिप (लड़के /लड़कियाँ) 2018 -2019 शानदार ढंग से शिखर चढ़ी। चेयरमैन -पुलिस कम्पलैंट अथॉरिटी चण्डीगढ़ जस्टिस एम. एस. चौहान (रिटायर्ड) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और एयर कंमांडोर श्री राजीवा रंजन वीएम, एयर आफिसर कंमाडिंग 34, विंग एयर फोर्स भीसियाना-बठिंडा, नेटबॉल चैंपिअनशिप की समाप्ति समागम के मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

हरियाणा के लड़के और लड़कियों की टीम ने चैंपिअनशिप जीती और पंजाब के दोनों वर्ग को दूसरे जगह पर रहने पर मिला चाँदी पदक,लड़के वर्ग में दिल्ली /कर्नाटक और लड़कियों के वर्ग में उत्तर प्रदेश /कर्नाटक की टीमों ने बराबर अंक ले कर तीसरे जगह पर रही, ज़िला बठिंडा के माईसरखाना स्थित नेटबॉल  स्टेट पंजाब स्पोर्टस अकैडमी में खचाखच भरे मैदान में विजेता टीमों ने जीत हासिल करते ही लगाऐ जैकारे।

चैंपिअनशिप के फ़ाईनल मुकाबले के दौरान हरियाणा के लड़के और लड़कियाँ दोनों टीमों ने शानदार जीत हासिल की, पंजाब की दोनों वर्गों की टीमें दूसरे स्थान पर रही। जबकि लड़के वर्ग में दिल्ली /कर्नाटक और लड़कियों के वर्ग में उत्तर प्रदेश /कर्नाटक की टीमों ने बराबर अंक ले कर तीसरे जगह पर रही। मुख्य -मेहमानों ने खिलाड़ियों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया और देशभर से पहुँची टीमों के प्रबंधकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। नेटबॉल के खचाखच भरे खेल मैदान में विजेता टीमों ने जीत हासिल करते ही जयकारे लगाऐ। 
ज़िला बठिंडा के माईसरखाना में शुरू हुई 31वीं जूनियर नेशनल  नेटबॉल चैंपिअनशिप (लड़के /लड़कियाँ) के दौरान देशभर से 27 प्रांतों के करीब एक हज़ार खिलाड़ी पहुँचे। इस मौके नैटबाल फेडरेशन आफ इंडिया के महा सचिव हरीओम कौशिक,  नेटबॉल प्रोमोशन एसोसिएशन पंजाब के प्रधान गोरी शंकर, महा सचिव करन अवतार कपिल एडवोकेट, एनपीए के पीआरओ अखिलेश बांसल (जर्नलिस्ट), चैंपिअनशिप के मुख्य प्रबंधकों में गुरविन्दर बराड़ और बलराज सिंह कंग, एनपीए के ज़िला प्रधान एडवोकेट रणधीर कौशल, महासचिव मुनीश शर्मा के इलावा एनपीए के राज्यभर के कनवीनर /प्रबंधक, माईसरखाना की मालवा ब्राह्मण सभा रजि. पंजाब, प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रबंधक समिति, सवरनकार दुर्गा मंदिर प्रबंधक समिति, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर बादशाही नौवीं प्रबंधक समिति, श्री तित्तरसर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति माईसरखाना के इलावा अलग -अलग संस्थाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।
 
चौथे और आखिरी दिन तक के नतीजे 
नैटबाल कुआटर फ़ाईनल नतीजे (लड़के)-
*पंजाब टीम का मध्य प्रदेश टीम के साथ मुकाबला हुआ। पंजाब टीम ने 45 गोल किये और मध्य प्रदेश टीम ने 28 गोल किये। जिस में पंजाब की टीम विजेता रही। 
*हरियाणा टीम का केरल टीम के साथ मुकाबला हुआ हरियाणा टीम ने 29 गोल किये और केरल टीम ने 26 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही। 
*दिल्ली टीम का गुजरात टीम के साथ मुकाबला हुआ। दिल्ली की टीम ने 28 गोल किये और गुजरात की टीम ने 26 गोल ही किये। जिस में दिल्ली की टीम विजेता रही। 
*कर्नाटका टीम का बिहार टीम के साथ मुकाबला हुआ। करनाटक टीम ने 26 गोल किये और बिहार टीम ने 5गोल किये। जिस में करनाटक की टीम विजेता रही। 
नैटबाल कुआरटर फ़ाईनल नतीजे (लड़कियाँ)-
*हरियाणा टीम का झारखंड टीम के साथ मुकाबला हुआ। हरियाणा टीम ने 36 गोल किये और झारखंड टीम ने 08 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही। 
*उत्तर प्रदेश टीम का पश्चिमी बंगाल टीम के साथ मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश टीम ने 22 गोल किये और पश्चिमी बंगाल टीम ने 12 गोल ही किये। जिस में उत्तर प्रदेश टीम विजेता रही। 
*पंजाब टीम का केरल टीम के साथ मुकाबला हुआ। पंजाब टीम ने 33 गोल किये और केरल टीम ने 32 गोल किये। जिस में पंजाब की टीम विजेता रही। 
*दिल्ली टीम का करनाटक टीम के साथ मुकाबला हुआ। करनाटक टीम ने 38 गोल किये और दिल्ली टीम ने 25 गोल किये। जिस में करनाटक की टीम विजेता रही। 
नैटबाल सेमी फ़ाईनल नतीजे (लड़के)-
*पंजाब टीम का दिल्ली टीम के साथ मुकाबला हुआ। पंजाब टीम ने 32 गोल किये और दिल्ली टीम ने 29 गोल किये। जिस में पंजाब की टीम विजेता रही। 
*हरियाणा टीम का करनाटक टीम के साथ मुकाबला हुआ। हरियाणा टीम ने 43 गोल किये और करनाटक टीम ने 32 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही।  
नैटबाल सेमी फ़ाईनल नतीजे (लड़कियाँ)-
*पंजाब टीम का उत्तर प्रदेश टीम के साथ मुकाबला हुआ। पंजाब टीम ने 39 गोल किये और दिल्ली टीम ने 32 गोल किये। जिस में पंजाब की टीम विजेता रही। 
*हरियाणा टीम का करनाटक टीम के साथ मुकाबला हुआ। हरियाणा टीम ने 37 गोल किये और करनाटक टीम ने 34 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही।  
नैटबाल फ़ाईनल नतीजे (लड़के)-
*पंजाब टीम का हरियाणा टीम के साथ मुकाबला हुआ। हरियाणा टीम ने 43 गोल किये और पंजाब टीम ने 29 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही।  
नैटबाल फ़ाईनल नतीजे (लड़कियाँ)-
*हरियाणा टीम का पंजाब टीम के साथ मुकाबला हुआ। हरियाणा टीम ने 46 गोल किये और पंजाब टीम ने 42 गोल किये। जिस में हरियाणा की टीम विजेता रही। 
 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता